Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में भाजपा महिला मोर्चा का जन आक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर जिला के तत्वावधान में आज टिकोडीह विद्यालय परिसर में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखी गई। कार्यक्रम की प्रभारी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रमा सिंहा, महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, जिला उपाध्यक्ष संगीता सेठ, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सावित्री भारती, डोली पाठक, खीरदा देवी, सावित्री देवी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में रमा सिंहा ने कहा कि नारी शक्ति के अधिकारों को रोकने का प्रयास इंडी गठबंधन द्वारा किया जा रहा है, जिससे उनकी महिला विरोधी छवि उजागर हुई है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे कदम उठा रहे हैं, वहीं विपक्ष महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करना चाहता है। जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि महिला शक्ति को उनका अधिकार हर हाल में मिलेगा और इसे कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे आने वाले चुनाव में इसका जवाब दें। जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण कोई उपहार नहीं, बल्कि महिलाओं का अधिकार है। इसे रोकने वालों को भविष्य में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन संगीता सेठ ने किया। मौके पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंहा, मंडल उपाध्यक्ष राजकिशोर साव, पंचानंद वर्मा सहित कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.