Type Here to Get Search Results !

खुखरा पंचायत का गौरव: श्रेयांश रमन की दोहरी सफलता से बढ़ा मान।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड प्रखंड अंतर्गत खुखरा पंचायत के बरियारपुर गांव निवासी होनहार छात्र श्रेयांश रमन ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। भादो रविदास के पौत्र एवं रमन कुमार के सुपुत्र श्रेयांश ने नेतरहाट विद्यालय की प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया। श्रेयांश ने ऑल इंडिया स्तर पर 16990वीं रैंक हासिल करते हुए 300 में से 224 अंक अर्जित किए और सैनिक स्कूल तिलैया में अपना नामांकन सुनिश्चित किया।

उन्होंने 2 मई 2026 को विधिवत प्रवेश लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने इसे पंचायत और प्रखंड के लिए गर्व का विषय बताया। सभी ने कहा कि श्रेयांश जैसे प्रतिभाशाली छात्र आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। इस अवसर पर श्रेयांश और उनके परिजनों को बधाई देते हुए कहा गया कि यह सफलता केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की उपलब्धि है। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और उन्हें आगे बढ़ाने की अपील की गई। श्रेयांश की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि स्पष्ट लक्ष्य और सच्ची मेहनत से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.