Type Here to Get Search Results !

भाइयों के बीच जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप दो घायल।

डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

डुमरी थाना क्षेत्र के तुईयो गांव में पारिवारिक जमीन विवाद एक बार फिर बढ़ गया और इस दौरान मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज डुमरी रेफरल अस्पताल में चल रहा है।जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय भरत चौधरी के पुत्रों— प्रभु चौधरी और विजय चौधरी के बीच घर से सटी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। हाल ही में दोनों भाइयों को अलग-अलग आवास योजनाओं के तहत घर बनाने की स्वीकृति मिली थी, जिसके बाद जमीन को लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया।

बताया जाता है कि पहले गांव में पंचायत के माध्यम से समझौता भी हुआ था, जिसमें जमीन का बंटवारा और परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर सहमति बनी थी। इसके बावजूद निर्माण कार्य को लेकर दोनों पक्षों में मतभेद बना रहा।विवाद बढ़ने पर मामला डुमरी थाना पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान थाना परिसर में ही प्रभु चौधरी ने अपने छोटे भाई विजय चौधरी पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.