Type Here to Get Search Results !

बिरनी में भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने मोटरसाइकिल टक्कर में युवक की मौत, 15 दिन पहले हुई थी शादी।

बिरनी,शिखर दर्पण संवाददाता।

बिरनी प्रखंड के चिताखारों गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजधनवार थाना क्षेत्र के जरीसिंघा पंचायत अंतर्गत खैरवानी गांव निवासी रामेश्वर पांडे के पुत्र दिनेश पांडे के रूप में हुई है।बताया जाता है कि सुबह लगभग 11 बजे दिनेश पांडे की मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर एक कोयला लदी बाइक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय जिला परिषद सदस्य सूरज सुमन ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तुरंत गिरिडीह स्थित नव जीवन हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन वहां उसे भर्ती नहीं लिया गया। इसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि मृतक की शादी महज 15 दिन पहले बगोदर थाना क्षेत्र के बालक गांव में हुई थी। युवक की असामयिक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.