पीरटांड में युवा आजसू की बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति।
SHIKHAR DARPANWednesday, April 15, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पीरटांड प्रखंड अंतर्गत हरलाडीह में युवा आजसू द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मिराज आलम ने की, जबकि संचालन प्रकाश पंडित ने किया। इस बैठक में युवा आजसू के गिरिडीह जिला प्रभारी उत्कर्ष महतो और चेतन प्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संयोजक मंडली का भी गठन किया गया, जिसमें मुकेश किस्कु, राजन मुर्मू, हसन रज़ा और प्रकाश कुमार पंडित को शामिल किया गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष शंभु सिंह, दिगम्बर महतो, धीरज कुमार, उपेन्द्र पंडित, विजय तुरी, केशव पाठक, गोविन्द मल्लाह, मुकेश वर्मा, दीपेन महतो, चामू महतो, डालेश्वर महतो, रामदेव सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।