आंधी-बारिश बनी काल: पेड़ गिरने से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल।
SHIKHAR DARPANThursday, April 30, 2026
0
बिरनी,शिखर दर्पण संवाददाता।
बिरनी के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के केशोडीह पंचायत स्थित हाई स्कूल भरकट्टा के समीप तेज आंधी और बारिश ने एक दर्दनाक हादसे को अंजाम दे दिया। चलती मोटरसाइकिल पर अचानक पेड़ गिर जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, बरायं गांव निवासी तीन युवक बाइक से भरकट्टा से वापस अपने घर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे हाई स्कूल के पास पहुंचे, अचानक तेज अंधड़ के कारण एक सूखा पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा। इस हादसे में आशीष मंडल (पिता– हीरालाल मंडल, उम्र लगभग 18 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं, सचिन कुमार (पिता– नारायण महतो, उम्र लगभग 16 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो तीसरे घायल युवक की पहचान सौरभ मंडल पिता सहदेव मंडल जिसका उम्र लगभग 18 वर्ष बताया जा रहा है।पेड़ गिरने से तीनों युवक पेड़ के नीचे दब गए थे। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ,मनकडीहा मुखिया निरंजन वर्मा,केशोडीह मुखिया के,के,वर्मा,जिला परिषद सदस्य सूरज सुमन,पत्रकार मनीष कुमार, ने मौके पर तत्प्रता दिखाते हुए जेसीबी की मदद से पेड़ हटाया गया। तब तक एक युवक दम तोड़ चुका था। दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। भरकट्टा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया है।इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।