Type Here to Get Search Results !

पेंशन नहीं मिलने से परेशान महिला को मिली राहत, बीडीओ ने कराया तुरंत समाधान।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड प्रखंड के भारतीचलकरी पंचायत की एक वृद्ध महिला लंबे समय से पेंशन नहीं मिलने के कारण परेशान थी। कई बार प्रयास के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वह अपनी शिकायत लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंची।मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ मनोज मरांडी ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने मौके पर ही बैंक अधिकारियों से संपर्क कर पेंशन भुगतान में हो रही बाधा की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

बीडीओ के हस्तक्षेप के बाद महिला की पेंशन राशि का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया गया। पेंशन मिलने के बाद महिला ने राहत की सांस ली और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी बीडीओ की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की है।यह घटना प्रशासन की जिम्मेदारी और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक सकारात्मक उदाहरण मानी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.