मजदूर दिवस पर रैली और आम सभा का ऐलान, कई बड़े नेता होंगे शामिल:-राजेश सिन्हा।
SHIKHAR DARPANThursday, April 30, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई) के अवसर पर असंगठित मजदूर मोर्चा और माले के संयुक्त तत्वावधान में रैली और आम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में निरसा विधायक अरूप चटर्जी, सिंदरी विधायक बबलू महतो, पूर्व विधायक विनोद सिंह, राजकुमार यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मुफस्सिल क्षेत्र के महुवाटांड़ स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में असंगठित मजदूर मोर्चा के केंद्रीय सचिव कन्हाई पांडेय, किशोर राय, मसूदन कोल एवं माले नेता राजेश सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
नेताओं ने बताया कि 1 मई को दोपहर 1 बजे चतरो मैदान में मजदूर एकत्रित होंगे, जहां से रैली निकाली जाएगी और श्रीगादी रामपुर स्थित निजी हॉल में आम सभा आयोजित होगी। सभा में केंद्र सरकार की मजदूर नीतियों, विशेषकर नए लेबर कोड के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।नेताओं ने कहा कि मजदूरों के लंबे संघर्ष के बाद 8 घंटे कार्य दिवस का अधिकार मिला था, लेकिन वर्तमान नीतियों से मजदूरों के अधिकारों पर खतरा मंडरा रहा है। इसी के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बैठक में दीपक गोस्वामी, नवीन पांडेय, लखन कोल, भीम कोल, भिखारी राय, गुलाब कोल, मोती कोहली, अरविंद टुडू, मोहन कोल, दिलचंद कोल, दामोदर राम, फुलची राय, मेराज खान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।