Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में चीफ जस्टिस का भव्य स्वागत, ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ से किया गया सम्मानित।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनाक के गिरिडीह आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा उनका गरिमामय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डॉ विमल कुमार ने उनका औपचारिक स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया।

चीफ जस्टिस के सम्मान में उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी प्रदान किया गया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।चीफ जस्टिस के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं और पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.