Type Here to Get Search Results !

पीरटांड व मधुबन के नए थाना प्रभारी ने दिया अपना योगदान।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस दौरान कई पीरटांड, मधुबन,खुखरा व हरलाडीह ओपी के प्रभारियों का तबादला किया गया है। तबादले के तहत पीरटांड़ थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में जितेंद्र कुमार सिंह को पदस्थापित किया गया है, जबकि दीपेश कुमार को मधुबन थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं खुखरा थाना प्रभारी के रूप में रविंद्र कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है। जबकि हरलाडीह ओपी के ओपी प्रभारी नीरज कुमार को बनाया गया है।

चारों अधिकारियों ने अपने-अपने थानों में योगदान दे दिया है और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। योगदान देने के बाद थाना प्रभारियों ने क्षेत्र की जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराध पर नियंत्रण पाया जा सकता है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सकती है। पुलिस विभाग के इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.