Type Here to Get Search Results !

मधुबन में आचार्य श्री वशुनंदी जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश, गूंजा “जय-जय” का उद्घोष।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

जैन धर्म के पावन तीर्थस्थल मधुबन (सम्मेद शिखर) में सोमवार को आचार्य वशुनंदी जी महाराज का ससंघ भव्य मंगल प्रवेश श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा तीर्थ क्षेत्र “जय-जय” के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा और हजारों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से आचार्य श्री का स्वागत किया। मंगल प्रवेश को लेकर पिछले कई दिनों से व्यापक तैयारियां की जा रही थीं। मधुबन क्षेत्र को आकर्षक तोरण द्वारों, रंग-बिरंगे ध्वज-पताकाओं और स्वागत बैनरों से भव्य रूप से सजाया गया था। जैसे ही आचार्य श्री ससंघ क्षेत्र में पहुंचे, श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों—दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मेद शिखरजी पहुंचे और इस दिव्य क्षण के साक्षी बने। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, आचार्य श्री वशुनंदी जी महाराज का पिछला चातुर्मास उत्तर प्रदेश में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ था। इसके पश्चात उनका मधुबन में यह मंगल प्रवेश जैन समाज के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है।मधुबन में आचार्य श्री के आगमन से पूरे क्षेत्र में धर्म, भक्ति और साधना का माहौल और अधिक सुदृढ़ हो गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.