Type Here to Get Search Results !

खवासटांड़ में अखंड संकीर्तन का शुभारंभ, भक्ति जागरण से गूंजा गांव।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के मंडरो पंचायत अंतर्गत खवासटांड़ गांव में श्री हरिनाम संकीर्तन संघ द्वारा आयोजित अखंड संकीर्तन एवं भक्ति जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप प्रमुख महेंद्र प्रसाद महतो ने किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया और पूरा गांव भक्ति रस में सराबोर हो उठा। उद्घाटन समारोह में अमोज मोदक, साधन मोदक, देबु मोदक, महादेव सेन, दीनदयाल सेन, किशोर मोदक, मनोज सेन, सोमेन सेन, बबलु पांडे एवं दीपक मोदक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि श्री श्री हरिनाम संकीर्तन संघ एवं नव युवक समिति (हरलाडीह) के संयुक्त तत्वावधान में 27 से 30 अप्रैल 2026 तक अखंड संकीर्तन एवं भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन संध्या 7 बजे से श्रद्धालु संकीर्तन में भाग ले सकेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में भक्ति भावना, सत्कर्म और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रसार करना है। इस दौरान श्रद्धालु संकीर्तन में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे तथा भंडारा में प्रसाद ग्रहण करेंगे। समिति के अध्यक्ष महादेव सेन बनाए गए हैं। वहीं दीनदयाल सेन, साजन मोदक, चंदन मोदक, हीरालाल मोदक, धीरज सेन, अशोक ठाकुर, दिलू ठाकुर, देबू मोदक, साधन मोदक, सोमेन सेन, अमित मोदक, बासुदेव मोदक एवं राजू मोदक को सदस्य बनाया गया है। समिति एवं ग्रामवासियों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और धर्म लाभ प्राप्त करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.