Type Here to Get Search Results !

उप विकास आयुक्त ने जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना, प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

जिले में सुशासन एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं जैसे भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, पेयजल संकट, आवास, पेंशन, राशन कार्ड तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे रखे। उप विकास आयुक्त ने प्रत्येक आवेदक की बात को संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें तथा गंभीर मामलों में स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का आकलन करते हुए शीघ्र समाधान प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन का लक्ष्य है, जिसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। मौके पर जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर समेत आमजन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.