Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह के शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से गिरिडीह नगर निगम द्वारा सोमवार को व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान टावर चौक से शुरू होकर कालीबाड़ी चौक तक संचालित किया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकानें लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम ने कई फुटपाथी दुकानदारों का सब्जी, तराजू और अन्य सामान जब्त कर लिया। साथ ही सभी दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर मौजूद सहायक उपनगर आयुक्त अशोक हसदा ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर शहर में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले दुकानदारों को समझाया गया, लेकिन नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई करनी पड़ी।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही आम नागरिकों और दुकानदारों से अपील की गई कि वे नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें।इस अभियान में नगर निगम के कर्मियों के साथ यातायात पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.