Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में भाजपा स्थापना दिवस पर जिला महानगर कमेटी की बैठक आयोजित।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को शंकरचक्र स्थित भाजपा जिला कार्यालय में गिरिडीह जिला महानगर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री संदीप डंगेच ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने घरों में झंडा लगाया जा रहा है। साथ ही बूथ स्तर पर बैठक कर बूथ अध्यक्ष एवं बूथ कमेटी के माध्यम से झंडा लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 6, 7 और 8 अप्रैल तक लगातार चलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे।

उन्होंने विशेष रूप से निचले एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं के समाधान पर जोर दिया और कहा कि यही पार्टी के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नगर निगम के पूर्व डिप्टी महापौर प्रकाश सेठ ने कहा कि भाजपा की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी और तब से लेकर आज तक पार्टी ने दो सीटों से शुरू होकर बहुमत का आंकड़ा पार किया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और महापुरुषों को देते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस मौके पर कोडरमा लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सह नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, पूर्व अध्यक्ष पूनम प्रकाश, चुन्नू कांत, विनय सिंह, विनीता कुमारी, संत कुमार लल्लू, डॉ. शैलेंद्र चौधरी, संगीता सेठ, संजू देवी, अनूप सिन्हा, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, मिथुन चंद्रवंशी, देवराज, राजेश जायसवाल, जय शंकर सिन्हा, सुमन सिन्हा, नवीन सिन्हा, राजेश गुप्ता, गंगाधर दास, संजय साहू, इनोद साव, सुरेश मंडल, अशोक केसरी, पवन शर्मा, संतोष गुप्ता, समरदीप, सुरेंद्र यादव, शुभम पांडे, दीपक श्रीवास्तव, राज किशोर साहू, आदित्य यादव, मनीष कुमार, ज्योतिष शर्मा, सुनील साव, आकाश कुमार, कुंदन सिंह, श्रेयांश, सौरभ, अरुण राना, सुरेंद्र लाल, गोपाल कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.