Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ थाना में नए चौकीदारों को दिया गया प्रशिक्षण।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड थाना परिसर में कार्यरत सभी नए चौकीदारों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह उन्हें न्यायालय से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों एवं उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में चौकीदारों को वर्दी के महत्व, उसे सही ढंग से पहनने के तरीके के साथ-साथ वारंट, इश्तहार, कुर्की, नोटिस, समन और गोसवारा जैसे कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

साथ ही BNS (भारतीय न्याय संहिता) और BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के बीच अंतर को भी सरल भाषा में समझाया गया।

थाना प्रभारी ने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं की समय पर सूचना देने एवं आसूचना (इंटेलिजेंस) एकत्रित करने के प्रभावी तरीकों पर भी मार्गदर्शन दिया। इसके अलावा आम जनता के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने और बेहतर संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण के अंत में सभी चौकीदारों को नई ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.