Type Here to Get Search Results !

20 दिन बाद भी जंगल में मिले महिला के अधजले शव की शिनाख्त नहीं//तिसरी प्रखण्ड के लोकायनयनपुर थाना क्षेत्र के नारोटांड़ जंगल में मिला था महिला का अधजला शव,घटनास्थल से गोली का खोखा भी बरामद।

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

तिसरी प्रखण्ड के नारोटांड़ जंगल में मिले महिला के अधजले शव मामले में अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिससे यह महिला कौन थी – कहाँ की थी –आखिर इसे किसने मारा – क्या कारण था ऐसे कई सवाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने महिला के अधजले शव को फ़िलहाल सुरक्षित रखा है। बतलाते चलें कि 8 अप्रैल की सुबह लोकाय थाना क्षेत्र के नारोटांड़ स्थित लेडवा पहाड़ी जंगल से एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ था। जिसके बाद मोके पर पँहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आस - पास के इलाके को खंगाला।

पोलिस ने खोजी कुत्ते का भी सहारा लिया। इस दौरान पुलिस को 315 बोर राइफल की गोली का एक खोखा भी बरामद हुआ। उक्त स्थल पर तत्कालीन लोकाय और थानसिंहडीह प्रभारी के अलावे एसडीपीओ भी पँहुचे थे। आस – पास के इलाकों से किसी के गायब होने की कोई सूचना नहीं होने के कारण मामले को क्षेत्र से सटे बिहार राज्य से जोड़ा जाने लगा था लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी शव के बाबत कोई जानकारी नहीं मिलना कई सवाल खड़े करता है।

*क्या कहते हैं पदाधिकारी* 
मामले को लेकर पूछे जाने पर पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार ने बताया कि अबतक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच कर रही है।
*वहीं खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि कई विधि से जांच चल रही है । महिला के अधजले शव को फिलहाल सुरक्षित रखा गया है ताकि आगे अनुसंधान में सहूलियत हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.