गिरिडीह में अवैध कोयला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, एक दर्जन बाइक जब्त।
SHIKHAR DARPANMonday, April 06, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीसीएल कोलियरी प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कबरीबाद माइंस क्षेत्र में देर रात छापेमारी की। यह अभियान परियोजना पदाधिकारी जी.एस. मीणा के नेतृत्व में अधिकारियों और सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा चलाया गया। छापेमारी के दौरान सुरंग बनाकर अवैध कोयला खनन किए जाने का खुलासा हुआ। तस्कर कोयले को बाहर निकालकर बाइक के जरिए ले जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान टीम ने अचानक कार्रवाई करते हुए मौके से लगभग एक दर्जन बाइक जब्त कर ली। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर कई तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे।
सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। परियोजना पदाधिकारी जी.एस. मीणा ने बताया कि इस तरह का अवैध खनन न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि इसमें शामिल लोग अपनी जान भी जोखिम में डालते हैं। उन्होंने कहा कि जब्त बाइक को मुफ्फसिल थाना को सौंपा जाएगा और अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वहीं, मुफ्फसिल थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी