तिसरी में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों में मारपीट, दोनों घायल।
SHIKHAR DARPANThursday, April 09, 2026
0
तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
तिसरी थाना क्षेत्र के गुमगी में गुरुवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों भाई विनोद यादव और विमल महतो गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद परिजनों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी लाया गया, जहां डॉ. जैनेन्द्र और स्वास्थ्यकर्मी चंदन द्वारा उनका इलाज किया गया।
मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। विनोद यादव का कहना है कि वे बाहर प्रदेश में रहते हैं और अपनी जमीन बड़े भाई को देखरेख व खेती के लिए दी थी। अब जब उन्होंने अपनी जमीन वापस मांगी तो उनके साथ मारपीट की गई। वहीं, विमल महतो का कहना है कि जमीन विवाद के दौरान वे खेत में काम कर रहे थे, तभी विनोद यादव ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद तिसरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।