Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में विधायक नीरा यादव का विपक्ष पर हमला, महिला आरक्षण बिल को लेकर घेरा।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

कोडरमा से भाजपा विधायक नीरा यादव ने बुधवार को गिरिडीह परिषदन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” (महिला आरक्षण बिल) को लेकर विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए इसे देश की आधी आबादी के साथ अन्याय बताया। विधायक नीरा यादव ने कहा कि इस विधेयक के पारित होने से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलता, जिससे गांव से लेकर संसद तक उनकी भागीदारी और सशक्त होती।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष एक ओर बिल का विरोध करता है और दूसरी ओर उसका जश्न मनाता है, जो महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा, “विपक्ष महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने से रोकना चाहता है, जबकि भाजपा उनके सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।” गौरतलब है कि हाल ही में संसद में यह संशोधन बिल आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका, जिसके बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।इस दौरान महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत राय, भाजपा नेता प्रो विनीत कुमारी, संदीप ढंगेच,देवराज,संगीता सेठ सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.