गर्मी में राहत: विधायक जयराम महतो के निर्देश पर खराब चापाकलों की मरम्मत तेज।
SHIKHAR DARPANSaturday, April 11, 2026
0
डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
विधायक जयराम कुमार महतो के निर्देशानुसार गर्मी को देखते हुए प्रखंड के कुलगो उत्तरी पंचायत के विभिन्न टोलों मोहल्ले में शनिवार को खराब पड़े चापाकलों की मरम्मती संबंधित विभाग के माध्यम से करवाया गया।इस दौरान जेएलकेएम युवा नेता संतोष कुमार पंडित जितेंद्र प्रसाद महतो,राजू कुमार सिंह, शिवराज कुमार,अजय महतो,कृष्णा महतो आदि उपस्थित थे। इस संबंध में संतोष पंडित व जितेन्द्र महतो ने बताया कि विधायक डुमरी के निर्देश पर डुमरी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में खराब पड़े चापाकल की मरम्मती की जा रही है,जिससे कुछ हद तक विभिन्न पंचायत के ग्राम - मोहल्ले में गर्मी में पानी की समस्या से निजात पाया जा सके।