Type Here to Get Search Results !

बगोदर :- खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवराडीह पंचायत के करम्बा गांव के पास एक खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार को स्थानीय लोगों ने खेत में शव देखा, जिसके बाद आसपास हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है—यह हत्या है या आत्महत्या, फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है।

प्रारंभिक तौर पर इसे संदिग्ध मौत माना जा रहा है।इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह और पूरन कुमार महतो समेत कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस से मामले की जल्द और निष्पक्ष जांच की मांग की है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.