Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में जेपी मूर्ति की बदहाली पर माले का अल्टीमेटम, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो धरना।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

भाकपा माले के नेता राजेश सिन्हा ने जिला प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि जेपी चौक स्थित जयप्रकाश नारायण की मूर्ति के आसपास पिछले 6 महीने से फैली गंदगी और जर्जर स्थिति को तत्काल ठीक किया जाए। माले नेता राजेश सिन्हा ने अल्टीमेटम दिया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर काम शुरू नहीं हुआ तो जेपी मोड़ पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। श्री सिन्हा ने कहा कि लोकनायक की मूर्ति लंबे समय से उपेक्षित है। “एक बार सफाई और मरम्मत का काम शुरू हुआ था, लेकिन बीच में ही बंद हो गया। जयप्रकाश नारायण जैसे भारतरत्न से सम्मानित महापुरुष के साथ इस तरह की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने बताया कि जेपी को वर्ष 1999 में मरणोपरांत भारतरत्न से सम्मानित किया गया था।

*माले की प्रमुख मांगें:-
*जेपी मोड़ स्थित मूर्ति की तत्काल सफाई और जीर्णोद्धार किया जाए।
*गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र समेत पूरे जिले में सभी महापुरुषों की मूर्तियों की नियमित देखभाल सुनिश्चित हो।
*ऐतिहासिक व धरोहर मूर्तियों को पोस्टर, बैनर और प्रचार सामग्री से मुक्त रखा जाए।
भीमराव अंबेडकर की आदमकद मूर्ति स्थापित की जाए।
*भगत सिंह मोड़ पर वर्षों से बने चबूतरे पर भगत सिंह की मूर्ति लगाई जाए तथा मौजूदा स्थल से प्रचार सामग्री हटाकर बैठने की व्यवस्था की जाए।
राजेश सिन्हा ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने संबंधित विभाग से फोन पर शिकायत की है। जिस पर सकारात्मक आश्वासन मिला है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समयसीमा में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.