Type Here to Get Search Results !

स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे को लेने गया था पिता, दूसरे वाहन ने मार दी टक्कर, रेफर।

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित गाँधी मैदान के सामने बुधवार की दोपहर एक अनियंत्रित टाटा मैजिक वाहन ने इलेक्ट्रिक स्कूटी चालक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी चालक तिसरी के चंदौरी रोड़ निवासी निवासी राजकुमार साव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सुचना पर तिसरी थाना के एसआई नंदजी राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर जैनेंद्र और स्वास्थ्य कर्मी चंदन ने उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि जमुनियाटांड निवासी राजकुमार साव पिता सोमर साव अपने बच्चे को लेने हिमालय पब्लिक स्कूल गए थे। वे स्कूल के पास पहुंचे ही थे कि सामने से रॉन्ग साइड से आ रहे बंगाल नंबर के टाटा मैजिक पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद अफरा - तफरी का माहौल हो गया.बच्चों के सामने हुई इस सड़क दुर्घटना से स्कूल के बाहर खड़े बच्चे सहम गए।घायल राजकुमार साव के दाहिने पैर के घुटने की हड्डी बुरी तरह टूट गई है। पुलिस ने धक्का मारने वाले चालक और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.