Type Here to Get Search Results !

पीरटांड में सड़क दुघर्टना में महिला की मौत ।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता । 

पीरटांड थाना क्षेत्र के गिरिडीह डुमरी मुख्य रोड के बराकर के समीप डायवर्सिटी पार्क के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है । घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई । 

आनन फानन में उसे लोगों के मदद से इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है , जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बदडीहा निवासी नकुल महतो के 40 वर्षीय पुत्री बेबी देवी के रूप में हुई है।जो गांडेय के बुधुडीह की रहने वाली है। वही मृतक बेबी देवी कुम्हरलालो गंगो महतो के यहां शादी में आई हुई थी। इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.