पीरटांड़ प्रखंड के कुडको पंचायत अंतर्गत कई गांवों में बुधवार रात हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने खेतों में घुसकर लगी फसलों को रौंद डाला, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। खासकर खेतों में लगे जेठुआ सब्जी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।प्रभावित किसानों में मंगर हांसदा, साहेबराम हांसदा और महेश हांसदा शामिल हैं, जिनके खेत रानीबांध के बगल स्थित कटहाटांड में हैं। इनकी फसलों को भी हाथी ने बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है।
हाथी के अचानक गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग दहशत में रात जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन हाथी का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे जान माल का खतरा बना रहता है।स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई करते हुए हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने और उचित सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।