Type Here to Get Search Results !

प्रेमी के बाद प्रेमिका ने भी फंदे से झूल दे दी जान, मामले को ललेकर हुई थी पंचायती ।

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

पहले प्रेमी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,फिर प्रेमिका ने भी फंदे से झूल दे दी अपनी जान.यह मामला गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड से जुडा है. प्रखंड के दुलियाकरम गांव में सोमवार को प्रेम - प्रसंग के मामले को लेकर पंचायती फरमान सुनाए जाने के बाद प्रेमी रामजीत सोरेन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. जिसके बाद बुधवार को प्रेमिका सोनमुनी हेमब्रम ने भी फंदे से झूल अपनी जान दे दी है.प्रेमी के मौत के बाद प्रेमिका को उसके मौसा के घर हिरोडीह थाना क्षेत्र के बेलकुशी के टोला धुतकिया भिजवा दिया गया था. जहाँ उसने अपनी इहलीला समाप्त कर ली.

इसको लेकर मृतका के भाई सुरेन्द्र और सुशील हेमब्रम ने बताया कि प्रेम प्रसंग मामले को लेकर गांव में पंचायती हुई थी.पंचायती के बाद युवक रामजीत ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.जिसके बाद उनकी बहन इस घटना से दर गई और उसे अपने मौसा का घर बेलकुशी भेज दिया गया. लेकिन यहां उसने फंदे से झूल अपनी जान दे दी.घटना की सुचना पर हिरोडीह पुलिस वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पड़ताल में जुट गई है.अब इस पूरे मामले को लेकर पंचायती फरमान पर सवाल उठ रहा है कि आखिर वह पंचायती फरमान क्या था जिसके बाद युवक ने आत्महत्या कर ली थी.प्रेमी के आत्महत्या के बाद प्रेमिका की भी उसी तरह मौत हो जाना कई सवालों को जन्म देता है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.