Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में आरएसएस का स्वयं सेवी संस्था और स्वयं सेवकों का बैठक संपन्न, कई प्रतिनिधियों ने बताया धर्मांतरण रोकने की दिशा में किया जा रहा कार्य

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह में राष्ट्रवादी संगठन आरएसएस के स्वयं सेवी संस्था और स्वयं सेवकों का बैठक हुआ। इस दौरान बैठक में आरएसएस के राष्ट्रीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मताले भी शामिल हुए। इस दौरान कई स्वयं सेवी संस्था के सदस्यों ने अपने अपने संस्था के कार्यों का उल्लेख किया। सामाजिक परिवर्तन संस्था के सुरेश शक्ति ने बिरहोर बच्चों के लिए कार्य पर कहा कि संस्था पिछले कई सालों से सक्रिय है। वही सेवा भारती के शरद भगत और मनोज छापरिया ने कहा कि सेवा भारती संस्था द्वारा तेजी से सामाजिक कार्य किए जा रहे है। खास तौर पर धर्मांतरण को रोकने की दिशा में कार्य हो रहा है। क्योंकि ईसाई और मुस्लिम धर्म परिवर्तन एक समय गिरिडीह में तेजी से हो रहा था। जिसे रोकने के लिए सेवा भारती कार्य कर रही है। और काफी हद तक सफलता भी मिला। जबकि आरएसएस और मारवाड़ी समाज की महिला प्रतिनिधि तूलिका सरावगी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में खास फोकस किया जा रहा है। और प्रयास हो रहा है कि ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को अब आत्मनिर्भर बनाया जाए।

तूलिका सरावगी ने कहा कि पीएम मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मारवाड़ी समाज द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया। उन्हें महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर पूरी जानकारी दी गई। इस दौरान आरएसएस के प्रदीप जैन ने भी कई कार्यों की जानकारी दिया। मौके पर राष्ट्रीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मताले ने समाजसेवा ही आरएसएस का उद्देश्य है। मौलिक कर्तव्यों को समझने की जरूरत है। जिसे हर कोई राष्ट्र के प्रति सजग हो सके। इस दौरान राष्ट्रीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मताले ने सभी संस्था के प्रतिनिधियों के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि भीख मांगना को मजबूरी बताया, जबकि समाज में वेश्यावृत्ति, बंधुवा मजदूरी, और यौन शोषण को सामाजिक अभिशाप बताते हुए कहा कि इनके खिलाफ भी आरएसएस सक्रिय रूप से कार्य के रहा है। राष्ट्रीय सह सेवा प्रमुख ने मौके पर समाज को टूटने से बचाने के लिए धर्मांतरण को रोकने को लेकर हर चुनौतियां से निपटने का सुझाव दिया। और कहा कि समाज को जोड़ने के लिए कई नीति को अपनाना जरूरी है। इधर बैठक में आरएसएस के जिला कार्यवाहक मुकेश रंजन सिंह, उमेश शक्ति, रितेश चंद्र, रंजीत राय, वार्ड पार्षद दीपक यादव समेत कई शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.