पीरटांड के जिलेबिया घाटी में सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत
SHIKHAR DARPANFriday, April 17, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड थाना क्षेत्र अंतर्गत जिलेबिया घाटी के समीप शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीरटांड से गिरिडीह की ओर जा रहा एक बाइक सवार अचानक अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा।जिसमे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।मृतक की पहचान पप्पू यादव उर्फ मुकेश कुमार यादव (लगभग 32 वर्ष), पिता गिरजा यादव, निवासी ग्राम रंगामाटी, थाना चंद्रपूरा, जिला बोकारो के रूप में हुई है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।