पीरटांड़ में उद्यमिता विकास पर बैठक, युवाओं और महिला कृषकों को मिली प्रेरणा।
SHIKHAR DARPANFriday, April 17, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र में युवाओं एवं महिला कृषकों के लिए उद्यमिता विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कुम्हारलालो, बदगांवा और पालगंज के नवउद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का आयोजन अभिव्यक्ति फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसमें स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई। प्रतिभागियों को विभिन्न व्यवसायिक अवसरों, सरकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर बनने के तरीकों की जानकारी दी गई।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज मरांडी, जेसीएलपीएस के रवि कुमार सहित संबंधित विभागों के कर्मी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने युवाओं और महिला कृषकों को उद्यम के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस दौरान स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण पर भी जोर दिया गया।