Type Here to Get Search Results !

पीरटांड के पालगंज में सड़क दुर्घटना में युवक घायल ।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड थाना क्षेत्र के पालगंज मोड़ के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक गिरिडीह डुमरी मुख्य पथ के पालगंज मोड़ के समीप एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दो युवक बाल बाल बच गया। घटना के बाद घायल युवक को नजदीकी मेडिकल में इलाज कराया गया।जिसके बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए पीरटांड भेज दिया गया।घायल युवक की पहचान खबर लिखे जाने तक नही हुई थी।वही कुछ लोगो का कहना था कि युवक दुधनिया कबरीबेड़ा का रहने वाला है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.