Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में स्मार्ट मीटर व बिजली बिल वृद्धि के खिलाफ भाजपा का धरना।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

भारतीय जनता पार्टी की ओर से डाड़ीडीह पावर हाउस स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी, बढ़ती बिजली कटौती और बढ़े हुए बिजली बिल के विरोध में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना की अध्यक्षता महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री सिकंदर हेंब्रम ने किया। अपने संबोधन में रंजीत कुमार राय ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों को डराया और आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली बिल में भारी वृद्धि हो रही है और कई उपभोक्ताओं को हजारों से लेकर लाखों रुपये तक के बिल मिल रहे हैं, जिससे आम जनता में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और बिजली विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है।

ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि ऊर्जा विभाग मुख्यमंत्री के पास होने के बावजूद बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के नाम पर अतिरिक्त बोझ डालना सरकार की विफलता को दर्शाता है। पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं को गलत और अत्यधिक बिल मिल रहे हैं तथा उन्हें विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं, पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने स्मार्ट मीटर को “चीटर मीटर” बताते हुए सरकार से इसे बंद करने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखीयार, विनय सिंह, श्याम प्रसाद, नवीन सिन्हा, देवराज, अरुण हजरा, गुड़िया देवी, रिंकी देवी, कामेश्वर पासवान, संजू देवी, राजेश जायसवाल, मनोज यादव, श्रीकांत राय, सुकेज हेंब्रम, जयशंकर सिन्हा, मिथुन चंद्रवंशी, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, मनोज पंडित,अरविंद बर्णवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.