Type Here to Get Search Results !

वर्षों बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भंडारो में हुआ महिला का प्रसव।

डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

डुमरी प्रखंड के उत्तराखंड क्षेत्र वासियों को सुलभ स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध हो सके,इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने दो दशक पूर्व भंडारो में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की साथ ही एक बड़े भवन का निर्माण कराया गया।लेकिन क्षेत्र वासियों की उपेक्षात्मक व असहयोग रवैये के कारण स्वास्थ्य केन्द्र कभी भी नियमित क्रियाशील नहीं रहा।हालांकि इसके नियमित व सफल संचालन के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास करते रहे।प्रयास का परिणाम यह हुआ कि अपने स्थापना काल के बाद आज मंगलवार (7 अप्रैल) को पहली बार एक प्रसव कराया गया। इस बाबत रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश महतो ने बताया कि कुष्टो नावाडीह निवासी राजेश कोल्ह की पत्नी मुनिया देवी (23) को प्रसव पीड़ा होने के बाद सुबह 9:20 बजे भर्ती कराया गया।जिसका प्रसव 12:04 बजे हुआ।प्रसुता को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई जिसका वजन ढाई किलोग्राम है और स्वस्थ है।

बताया कि एएनएम प्रियंका एवं पूनम ने महिला का प्रसव कराया।उनके सहयोगी के रूप में सहिया साथी वीणा देवी,गुड़िया,राधिका सीएचओ कसना राम का सहयोग सराहनीय रहा।चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि हमलोग पूरी तरह से प्रयासरत हैं कि स्वास्थ्य केंद्र सुचारू और नियमित रूप से संचालित हो।इसके लिए क्षेत्र के आमजनों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता व सहयोग अति आवश्यक है।कहा कि आज पहला प्रसव हुआ है।क्षेत्र के लोग जागरुक हो और स्वास्थ्य केन्द्र में गर्भवती महिलाओं का प्रसव हो,इस दिशा सहयोग करें।हमसभी स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह से गुणवत्त स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।वहीं पहला प्रसव होने पर चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेश महतो बीपीएम पूजा कुमारी बीएएम राम प्रवेश बीटीटी मानिकचंद महतो लिपिक शंकर ठाकुर आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए केंद्र में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों सहित जच्चा बच्चा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.