Type Here to Get Search Results !

जमुआ थाना कांड संख्या 37/2026 मारपीट के अभियुक्त महिला न्यायिक अभिरक्षा में भेजी गई।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

जमुआ थाना कांड संख्या 37/2026 से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 फरवरी 2026 को दर्ज इस कांड में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की नामजद अभियुक्त जानकी देवी, पति श्याम सिंह, निवासी तेजपुर, थाना जमुआ, जिला गिरिडीह को पुलिस द्वारा विधि-सम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के उपरांत मंगलवार को अभियुक्त को  सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में पेशी के बाद माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.