Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में गुरु अर्जन देव जी का प्रकाश दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

स्टेशन रोड स्थित मुख्य गुरुद्वारे में सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी का प्रकाश दिवस बड़े ही श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संध्या काल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय रागी जत्थे द्वारा प्रस्तुत किए गए शब्द वाणी से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद उठाया। कीर्तन के उपरांत अरदास एवं सुखासन की प्रक्रिया संपन्न की गई।

इसके बाद गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सिख परिवारों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरु सिंह सभा गिरिडीह के प्रधान डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया, सचिव सरदार नरेंद्र सिंह शमी, कुशल सलूजा, डॉ. सरदार अमरजीत सिंह सलूजा, सरदार चरणजीत सिंह सलूजा, सरदार त्रिलोचन सिंह सलूजा, सरदार परमजीत सिंह दुआ, सरदार भूपेंद्र सिंह दुआ, सरदार अजीनद्र सिंह चावला, सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा सहित सिख समाज के कई गणमान्य लोगों का सराहनीय योगदान।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.