Type Here to Get Search Results !

अटका में तालाब से मिला नवजात का शव,गांव में मची सनसनी।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अटका गांव में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है। डीलिया बांध तालाब में एक नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने तालाब में एक नवजात का शव तैरता हुआ देखा। शव की स्थिति काफी क्षत-विक्षत बताई जा रही है, जिससे घटना और भी भयावह हो गई। यह दृश्य देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तुरंत बगोदर थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को यहां किसने और किन परिस्थितियों में फेंका। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश और दुख का माहौल है। ग्रामीणों ने इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं और इंसानियत पर सवाल खड़े करती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.