सम्मेद शिखरजी में अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष का आगमन, ट्रस्ट ने किया भव्य स्वागत।
SHIKHAR DARPANSaturday, April 25, 2026
0
मधुबन,शिखर दर्पण संवाददाता।
20 तीर्थंकरों की मोक्षभूमि एवं विश्व-वंदनीय जैन तीर्थ श्री सम्मेद शिखरजी में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथरू का पावन आगमन हुआ। अपने दौरे के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम गुणायतन में विराजमान मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात वे श्री दिगम्बर जैन शाश्वत तीर्थराज श्री सम्मेदशिखर ट्रस्ट के शाश्वत विहार (निहारिका) पहुंचे। इस दौरान उनके साथ राजेश सिन्हा सन्नी (पूर्व सचिव, भारतीय युवा कांग्रेस, झारखंड), अमरजीत सिंह (अध्यक्ष, झारखंड सिख फेडरेशन) एवं नीतिश सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ट्रस्ट के अध्यक्ष जम्बूप्रसाद जैन एवं महामंत्री राजकुमार जैन अजमेरा के निर्देशानुसार सभी आगंतुकों का भव्य स्वागत किया गया।
इसके बाद निहारिका परिसर स्थित वात्सल्य भवन में विराजमान गणनी 105 शुभमती माताजी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया गया। साथ ही शिखरजी क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं, माताजी के स्वास्थ्य एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का अवलोकन भी किया गया। बाद में निहारिका कार्यालय में सभी अतिथियों का तिलक एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रबंधक संजीव जैन, ऑफिस एडमिनिस्ट्रेटर ए. सईदी एवं मुख्य स्वागतकर्ता गंगाधर महतो सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। ट्रस्ट द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय को मिल रही सुविधाओं एवं आवश्यकताओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। अंत में सभी अतिथियों ने श्री सम्मेद शिखरजी का भ्रमण किया और इसके पश्चात रांची के लिए प्रस्थान किया।