Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में ट्रैक्टर हादसा, ओवरटेक के दौरान चालक की मौत।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कुम्हरलालो पंचायत अंतर्गत दुधनिया में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक दुधनिया की ओर से जा रहा था। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में उसने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर से कूद गया। इसके बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर गड्ढे में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान सोहरईया गांव निवासी छोटू मरांडी के पुत्र विनोद मरांडी के रूप में हुई है। विनोद अपने पीछे पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आपसी सहमति से ट्रैक्टर मालिक ने मृतक के परिजनों को मुआवजे के रूप में डेढ़ लाख रुपये देने की बात कही है।वही पुलिस ने बताया कि आवेदन नही मिला है आवेदन मिलने के बाद आगे की करवाई की जाए गी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.