Type Here to Get Search Results !

जमुआ चौक पर डीटीओ की सघन जांच, 7 भारी वाहन जब्त।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

मंगलवार को जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ चौक पर परिवहन विभाग द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान गिरिडीह के डीटीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान अधिकारियों ने ओवरलोडिंग, वैध कागजातों की कमी, फिटनेस और परमिट संबंधी अनियमितताओं को लेकर विशेष रूप से जांच की अभियान के क्रम में कुल पांच ट्रकों और दो हाइवा वाहनों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया। सभी जब्त वाहनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जमुआ थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। डीटीओ संतोष कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर विभाग पूरी तरह गंभीर है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग और बिना वैध कागजात के वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, जिसे रोकने के लिए नियमित रूप से इस तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियान के दौरान वाहन चालकों और मालिकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे सभी जरूरी दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन, बीमा, फिटनेस और परमिट दुरुस्त रखें तथा निर्धारित क्षमता से अधिक लोड न लें। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई वाहन चालक जांच स्थल से पहले ही अपने वाहन मोड़ते नजर आए स्थानीय लोगों ने इस तरह की कार्रवाई को सराहते हुए कहा कि इससे सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और नियमों का पालन सुनिश्चित हो सकेगा। परिवहन विभाग ने संकेत दिए हैं कि आगे भी इस प्रकार के सघन जांच अभियान जारी रहेंगे, ताकि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.