Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में एचपीवी टीकाकरण को लेकर अहम बैठक, ग्रामीणों से टीका दिलाने की अपील।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीडीओ मनोज मरांडी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशिकांत प्रसाद, बीपीएम सरिता कुमारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।  बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीणों को एचपीवी वैक्सीनेशन (सर्वाइकल कैंसर से बचाव) के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह टीका बच्चादानी के कैंसर से बचाने में प्रभावी है और दुनिया के 125 से अधिक देशों में इसे लागू किया जा चुका है। भारत में भी 30 मार्च से राज्य के सदर अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इसकी शुरुआत हो चुकी है।

इसके बावजूद पीरटांड़ क्षेत्र में टीकाकरण को लेकर जागरूकता और भागीदारी कम देखी जा रही है, जिसे लेकर अधिकारियों ने चिंता जताई है। बैठक में सभी ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपनी बेटियों को इस गंभीर बीमारी से बचाने के लिए आगे आएं।स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रूप से उन अभिभावकों से आग्रह किया है जिनकी बेटियों की जन्मतिथि आधार कार्ड में जनवरी 2011 से मार्च 2012 के बीच है, वे उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आएं और टीकाकरण का लाभ दिलाएं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि टीके की मात्रा सीमित है, इसलिए “पहले आएं, पहले पाएं” के आधार पर टीकाकरण किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.