Type Here to Get Search Results !

विद्युत समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले माले नेता, विद्युत समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

मंगलवार को जिले के विद्युत अधीक्षण अभियंता से माले नेताओं ने मुलाकात कर सरिया एवं गिरिडीह क्षेत्र से जुड़ी विद्युत समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान राजेश सिन्हा एवं विशाल गंभीर ने आम उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। मुलाकात के दौरान राजेश सिन्हा ने कहा कि गिरिडीह क्षेत्र में जहां-जहां खुले (नंगे) तार हैं, उन्हें शीघ्र केबल में परिवर्तित किया जाए। साथ ही घरों के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तारों को भी सुरक्षित एवं व्यवस्थित किया जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। वहीं, विशाल गंभीर ने सरिया नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे फीडर निर्माण कार्य के कारण दिनभर हो रही बिजली कटौती का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि लगातार कटौती से आम जनता, व्यापारी वर्ग एवं छात्रों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर अधीक्षण अभियंता शकील आलम ने आश्वस्त किया कि यह कार्य उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ही कराया जा रहा है और इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बगोदर में अतिरिक्त पावर सब-स्टेशन (PSS) एवं सरिया में कार्य  ट्रांसफॉर्मर के लिए के डब्लू बनने से संबंधित समस्याओं  का समाधान वही  होगा। इससे सरिया, बगोदर एवं बिरनी क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के लिए गिरिडीह आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अधीक्षण अभियंता ने यह भी भरोसा दिलाया कि यथासंभव विद्युत व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।मौके पर माले नेता सुमित कुमार बर्नवाल भी मौजूद थे!

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.