मधुबन मुख्य सड़क पर 11,000 वोल्ट का तार टूटा, हादसे का खतरा।
SHIKHAR DARPANTuesday, April 07, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
मधुबन थाना क्षेत्र के मुख्य सड़क पर सोमवार रात से ही 11,000 वोल्ट का बिजली तार टूटकर गिरा गया। जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 5 बजे से तार सड़क पर पड़ा हुआ था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के कर्मियों को दी तब जाकर लाइट को काटा गया।वही स्थानीय निवासी अमित जैन ने बताया कि यह इलाका घनी आबादी वाला है और मुख्य सड़क होने के कारण यहां भीड़ बनी रहती है।
हालांकि तार के नीचे जाली लगी हुई है, जिससे कुछ हद तक खतरा टल सकता है, लेकिन पूरी तरह सुरक्षित नहीं कहा जा सकता।लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द टूटे हुए तार को हटाने और मरम्मत करने की मांग की है, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। वहीं लोगों ने बताया कि कुछ महीने पूर्व ही पूरी तार की मरम्मत की गई थी और नई तार लगाई गई इसके बावजूद तार बर-बर टूटकर बीच सड़क पर गिर रहा है। जबकि इस मार्ग से लगातार लोगों की आवाजाही हो रही है। खासकर स्कूली बच्चों का आना-जाना सुबह में जारी रहता है, जिससे किसी भी समय बड़ी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है।