पीरटांड़ में शिक्षक सरफुद्दीन अंसारी को भावभीनी विदाई।
SHIKHAR DARPANWednesday, April 01, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड के उमवि अंबाडीह में 22 वर्षों तक सेवा देने वाले शिक्षक सरफुद्दीन अंसारी मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में बुधवार को विद्यालय परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अंबाडीह समेत आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने सरफुद्दीन अंसारी के लंबे और निष्कलंक सेवा कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने 22 वर्षों तक एक ही विद्यालय में बिना किसी आरोप-प्रत्यारोप के अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। साथ ही विद्यालय की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करना उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है। कार्यक्रम में वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक भगत राम, पूरण मांझी, महतो, सुशील कुमार, संजय महतो, सीताराम महतो, सर्वेश लाल सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।