फरार आरोपी के विरुद्ध इश्तेहार चिपकाया गया, न्यायालय में हाजिर होने का निर्देश।
SHIKHAR DARPANWednesday, April 01, 2026
0
जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।
जमुआ थाना कांड संख्या 206/21 के तहत फरार चल रहे आरोपी पंकज हजरा उर्फ नकटा, पिता बालेश्वर हजरा उर्फ बलदेव हजरा, निवासी ग्राम लताकी (बसमता), थाना जमुआ, जिला गिरिडीह के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा इश्तेहार जारी किया गया है।न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बुधवार को पुलिस द्वारा विधिवत प्रक्रिया पूरी करते हुए ढोल-नगाड़ा बजाकर ग्रामीणों एवं गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के घर (दरवाजे) पर इश्तेहार चिपकाया गया इस दौरान स्थानीय लोगों को भी आरोपी की फरारी की जानकारी दी गई।
पुलिस प्रशासन ने आरोपी को निर्देशित किया है कि वह निर्धारित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें। अन्यथा विधि के अनुसार आगे की कार्रवाई करते हुए कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है और फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।