Type Here to Get Search Results !

सरकारों ने विकास नहीं विश्वासघात किया- राजेश यादव/फॉरवर्ड ब्लॉक से जुड़कर संघर्ष का लिया संकल्प।

गांडेय,शिखर दर्पण संवाददाता।

गांडेय प्रखंड के पंडरी पंचायत अंतर्गत नैयासिंघा टोला में आज ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की एक बैठक हुई, जिसमें स्थानीय लोगों ने अपने विभिन्न सवालों पर चर्चा करने के उपरांत संगठन से जुड़कर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष का संकल्प लिया। मौके पर मौजूद पूर्व जिप सदस्य एवं पार्टी के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि, लोगों की समस्याओं को देखकर दावे के साथ यह कहा जा सकता है कि, गरीबों के साथ अब तक की सरकारों द्वारा विकास नहीं विश्वासघात किया गया है। इस गांव में बिजली के तार-पोल मिले लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं मिला। किसी तरह दूर से लाइन जोड़कर काम चलाया जा रहा है। गांव के लोग पीने के पानी के लिए जूझ रहे हैं। पानी टंकी कारगर नहीं है। कुएं सूख चले हैं। लोग जहां-यहां से पानी लेकर काम चला रहे हैं। राशन की भी समस्या अलग है।

अधिकांश परिवार भूमिहीन हैं, लेकिन सरकारी जमीन पर रहने के बावजूद आज तक उन्हें जमीन का पट्टा नहीं मिला है। वहीं दूसरी और भूदान में मिली जमीन की खुलेआम खरीद बिक्री की जा रही है, और सब कुछ जानकार भी पुलिस-प्रशासन मौन है। कहा कि, जब ऐसी-ऐसी समस्याएं मौजूद हैं, तो इस जगह के लोगों के लिए विकास, सरकार और प्रतिनिधियों का क्या मतलब है? उन्होंने कहा, संगठन बनाकर संघर्ष ही एकमात्र विकल्प है, और लोगों से संगठन से जुड़ने की अपील की। इस पर ग्रामीण सहमत हुए।  मौके पर बनर्जी तुरी, कैलाश भोगता, भीमल भोगता, भोला भोगता, लटलु भोगता, मधु भोगता, रामलाल भोगता, बुंदो भोगता, महेंद्र भोगता, अजीत भोगता, गोंदी भोगता, मंजू देवी, नुनी देवी, कलावती देवी, टुकनी देवी, रधिया देवी, यशोदा देवी, दासी देवी सहित अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.