Type Here to Get Search Results !

गांडेय में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं को दी गई स्वास्थ्य व संतुलित आहार की जानकारी।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड अंतर्गत दासडीह आजीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समूह की महिला सदस्यों को स्वास्थ्य, पोषण और संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम में समूह की सक्रिय कैडर राधिका देवी ने बताया कि सभी महिलाओं को अपने दैनिक भोजन में “तिरंगा भोजन” को शामिल करना चाहिए। इससे बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को पर्याप्त पोषण मिलेगा तथा बीमारियों से बचाव होगा। उन्होंने कहा कि सही खान-पान अपनाने से दवा और डॉक्टर पर होने वाले अनावश्यक खर्च को भी कम किया जा सकता है।

वहीं जेएसएलपीएस के फील्ड थीमैटिक कोऑर्डिनेटर रामचंद्र चौधरी ने जानकारी दी कि पोषण पखवाड़ा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों और ग्राम संगठनों के माध्यम से समूह से जुड़ी महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्वस्थ परिवार, स्वस्थ गांव और स्वस्थ समाज के लक्ष्य को प्राप्त करना है।कार्यक्रम में सामुदायिक समन्वयक सुशीला हेंब्रम, संकुल संगठन से लेखपाल समीक्षा कुमारी सहित समूह की सदस्य गीतू देवी, गीता देवी, सरिता देवी, चंपा देवी, रेखा देवी, सुलेखा देवी, गुड़िया देवी, प्रमिला देवी समेत कई महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने पोषण संबंधी जागरूकता को अपने-अपने घरों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.