Type Here to Get Search Results !

बारिश से बचने के लिए जहां ली शरण, वहीं काल बनकर गिर पड़ी बिजल/ तिसरी के चंदौरी में वज्रपात से दो की मौत, चार घायल

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

बारिश से बचने के लिए पुराने जर्जर भवन में छिपे थे 6 दोस्त लेकिन तभी हुई वज्रपात ने दो की ले ली जान। बुधवार को तेज बारिश और आंधी के साथ आसमान से बरपे कहर ने दो लोगों की जान ले ली। गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के चंदौरी में बुधवार की शाम अचानक तेज आंधी और बारिश के साथ हुई वज्रपात में दो युवकों की मौत हो गई है जबकि चार युवक घायल हो गए हैं। मृतक चंदौरी निवासी स्व. प्रीतम तुरी का 24 वर्षीय पुत्र नूनमुनि कुमार और तनेश्वर उर्फ़ ठाकुर तुरी का 12 वर्षीय पुत्र अमन कुमार था। जबकि स्व. योधी तुरी का पुत्र राजू तुरी, खूबलाल रविदास का पुत्र चन्दन कुमार,प्रकाश रविदास का पुत्र दामोदर कुमार और आफ़ताब अंसारी घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह सभी साथी खेलने गए थे।

तभी अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। जिससे बचने के लिए वे सभी चंदौरी नदी के तट पर स्थित पुराने जर्जर भवन में छिप गए। लेकिन इन्हे क्या मालूम था कि जिस जगह उन्होंने शरण ली वहीं आसमान से बरसी आकाशीय बिजली उनके लिए काल साबित हो गई। घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार युवक घायल हो गए। घटना के बाद मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार दयाल समेत स्थानीय लोग आनन - फानन में घायलों को चंदौरी के ही एक निजी क्लिनिक ले गए,जहाँ उनका इलाज किया गया।  वहीं घायल दामोदर कुमार और नूनमुनि कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी लाया गया। जहाँ चिकित्स्क ने नूनमुनि को मृत घोषित कर दिया जबकि दामोदर का इलाज जारी है। घटना की जानकारी पर तिसरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद पुरे इलाके में शोक का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.