Type Here to Get Search Results !

शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, नगर निगम की सख्ती जारी।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह शहरी क्षेत्र में मंगलवार को उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान को तेज करते हुए कई प्रमुख इलाकों में कार्रवाई की।इस दौरान टावर चौक, बड़ा चौक, काली बाड़ी चौक और सदर अस्पताल रोड समेत विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे अवैध रूप से ठेला लगाकर सब्जी, फल व फूल बेच रहे दुकानदारों को हटाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण कर व्यापार करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर दुकानदारों और अधिकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे किसी की नहीं चली।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए IRB फोर्स की तैनाती की गई थी, जिससे पूरा अभियान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। नगर निगम के सिटी मैनेजर अभिषेक प्रकाश ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही व्यवसाय करें और शहर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।इस दौरान प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक गौरी शंकर यादव, निगम कर्मी अमित कुमार राय, कौशिक कुमार, रवि वर्मा सहित आईआरबी के जवान मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.