Type Here to Get Search Results !

हनुमान जयंती पर मधुबन महावीर मंदिर में चला स्वच्छता अभियान, कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

मधुबन स्थित पौराणिक महावीर मंदिर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर महावीर मंदिर सेवा समिति द्वारा व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मंदिर परिसर सहित जुलूस क्षेत्रों की साफ सफाई की ।  सफाई अभियान में मनोज जैन, नागेंद्र सिंह, कैलाश अग्रवाल सहित बीसपंथी कोठी टीम के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर मंदिर की साफ-सफाई, धुलाई और सेवा कार्य किया। वहीं मंदिर के पुजारी द्वारा गर्भगृह की विशेष रूप से सफाई की गई तथा वेदी को भी व्यवस्थित और स्वच्छ बनाया गया। समिति की ओर से बताया गया कि हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार को मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।

हनुमान जयंती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इधर पालगंज स्थित मथानी चौक हनुमान मंदिर में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय श्री हनुमान जयंती महोत्सव आयोजित की गई है । यहां यह बता दें कि यहां पिछले 80-90 सालों से यहां चैत्र शुक्ल पूर्णिमा पर हनुमान जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है । जिसके अंतर्गत बुधवार रात्रि विषेश पूजा अर्चना कर रात्रि जागरण आयोजित किया गया है । वही गुरुवार को विशाल जुलूस निकाली जाएगी जो गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ पुनः मथानी चौक में समाप्त की जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.