Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में पंचायत वीएलई की डिविजनल मीटिंग आयोजित।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के चिरकी पंचायत सचिवालय में पंचायत वीएलई  के साथ डिविजनल मीटिंग सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में डिवीजनल मैनेजर अनिमेष चटर्जी, सीएससी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रूपेश कुमार, डिजिटल पंचायत मैनेजर रमेश कुमार, डीएचसी अमन मंडल एवं ब्लॉक मैनेजर अज़ीज़ हसन सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वीएलई के साथ वन-टू-वन इंटरैक्शन कर उनके ट्रांजेक्शन स्टेटस, कार्य संचालन तथा विभिन्न सेवाओं जैसे डीएसपी, आईआरसीटीसी, बैंकिंग और टेली-लॉ आदि पर विस्तार से चर्चा की गई।

साथ ही मैनपावर डाटा एंट्री, सीएससी वाई-फाई चौपाल एंट्री एवं लंबित कार्यों की समीक्षा भी की गई।बैठक में पंचायत स्तर पर आ रही समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सभी वीएलई को न्यूनतम ट्रांजेक्शन बनाए रखने तथा सेवाओं को सक्रिय रूप से संचालित करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सोनू कुमार गुप्ता, समीर आलम, रामा पंडित,शेखर महतो,देवेश बक्सी,केशर जमाल, रामानुज ,जयकिशोर मरांडी, अनूप कुमार, तुलसी पंडित सहित कई वीएलई मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.